निर्धारित दिवस में समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई- मंत्री
• सिंहवारा प्रखंड के सिमरी पंचायत में त्योहार के रूप में सहयोग शिविर आयोजित
• शिविर का शुभारंभ मंत्री पथ निर्माण विभाग के कर कमलों से हुआ
सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना- जिलाधिकारी
• जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सरकार की महत्वपूर्ण पहल बना सहयोग शिविर

• जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आयुष्मान एवं राशन कार्ड का ऑन-द-स्पॉट वितरण
दरभंगा जिला के सिंहवारा प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी जिला मंत्री कुमार शैलेंद्र, माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मंत्री, विधायक एवं आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा हिमांशु कुमार राय को पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर काफी भीड़ देखी गई लोग निःशुल्क ब्लड प्रेशर ,शुगर आदि की जांच करायें और दवाइयां ली
• विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लाभुक योजनाओं से संबंधित आवेदन देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री एवं कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा अधिकाधिक किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं डीपीएम जीविका द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं स्वरोजगार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
• 24 पंचायतों में एक साथ आयोजित हुआ सहयोग शिविर
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर्ष के दिन है। उन्होंने कहा कि आज जिले के 24 पंचायतों में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित पंचायत के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जिनकी अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिविर की तिथि से 30 दिन पूर्व से ही पंचायत स्तर पर आवेदन प्राप्त करने एवं निबंधन की व्यवस्था की गई है। प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर शिविर के दिन यथासंभव निष्पादित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा तथा विलंब करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि जिला स्तर पर सभी महत्वपूर्ण विभागों में सहयोग सेल का गठन करते हुए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
• जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनेगा सहयोग शिविर
विधायक केवटी मुरारी मोहन झा ने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जाएगा।
• जिला प्रभारी मंत्री और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा तथा शेष मामलों का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
• लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का वितरण
शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।
जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में भावेश कुमार दास एवं दिलीप कुमार मंडल शामिल रहे,जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक के आश्रित मनोज कुमार महतो एवं रणधीर कुमार को प्रदान किया गया।
पेंशन योजना के लाभुकों में राजो देवी, भोला माझी, रामसागर यादव, शोएब अंसारी, माया देवी एवं शनिचर सदा शामिल रहे।
आयुष्मान कार्ड के लाभुकों में शंभू मंडल, मोनी देवी, आकाश कुमार मंडल,राजू बैठा, तन्या कुमारी, सुहानी कुमारी, कृष्णा कुमार, चंदन कुमार एवं बैजू पासवान शामिल रहे।
राशन कार्ड लाभुकों में रामदुलारी कुमारी, वैशाली देवी, सिमरन देवी, गुड़िया देवी, बबिता देवी, साक्षी सिन्हा, गोविंद दास एवं श्रुति प्रिया को लाभ प्रदान किया गया।
• बड़ी संख्या में अधिकारी एवं आमजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम का मंच संचालन उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद चांदनी सिंह डीपीएम आईसीडीएस के द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा किये।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
• कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहवारा द्वारा किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal