Breaking News
Ajit कुमार singh

दरभंगा / भाकपा ने मनाया 80 वीं बिहार पार्टी वर्षगांठ भाकपा की 80 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है:- सुधीर कुमार दरभंगा। दिनांक:- 20 अक्टू्बर 2019   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बिहार के अस्सीवें स्थापना दिवस पर

 

Ajit कुमार singh

भाकपा ने मनाया 80 वीं बिहार पार्टी वर्षगांठ
भाकपा की 80 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है:- सुधीर कुमार
दरभंगा। दिनांक:- 20 अक्टू्बर 2019
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बिहार के अस्सीवें स्थापना दिवस पर दरभंगा जिला कार्यालय में झंडोतोलन कर साम्राज्यवाद, संप्रदायवाद, सामंतवाद और समाज के विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ और आम आवाम के पक्ष में अपनी शहादत देने वाले तमाम क्रांतिकारी साथियों को याद किया।

 

Add मेनका ज्वेलर्स बालूघाट नाका नंबर 2 के पीछे हमारे यहाँ उचित मूल्य पर शुद्ध सोने चांदी की जेवर प्राप्त करे प्रो जवाहर साह नोट हॉल मार्किंग जेवर के निर्माता एवम विक्रेता mo 7004536232

 

झंडोतोलन पार्टी के सहायक जिलामंत्री सुधीर कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज बिहार पार्टी की गठन के अस्सी वर्ष पूरे हुऐ है। आजादी से पूर्व मुंगेर जिला में गिनती के कुछ युवाओं ने पार्टी का गठन किया था जो आज पार्टी के लाखों सक्रिये सदस्य हैं और कई बड़े जनसंगठन है। पार्टी बनने समय से ही आम आवामों के हक के लिए लड़ती रही हैं सैकड़ो कार्यकार्ताओं ने संघर्षो में अपनी सहादत दी है। पूरानी मधुबनी जिला पार्टी के संघर्षों का मुख्य केन्द्र रही है। पार्टी के कई बार जनप्रतिनिधि लोकसभा और विधानसभा में भी पहुंचकर आम-आवाम के हक हुकुम की बात उठाती रही है और कई योजनाएं जो गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही है उसमें पार्टी की बड़ी भूमिका है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश भर में सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का नया झंडा फहराऐगें। वही सभी जिला और अंचल कार्यालय को सजाकर झंडा तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर 23 अक्टूबर को पटना जन शक्ति भवन में प्रदेश स्तर के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही मुंगेर में आज पार्टी प्रमंडलीय रैली का आयोजन किया है। वही मौके पर पार्टी के कार्यालय सचिव विश्वनाथ मिश्र, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष शशि रंजन, प्रभाकर कुमार सिंह ‘बिट्टू’, अमन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार ठाकुर, प्रभाकर कुमार, शंकर कुमार यादव, अमन कुमार, चाणक्या यादव आदि उपस्थित थे।
शरद कुमार सिंह
जिला कार्यकारणी सदस्य, भाकपा, दरभंगा

Check Also

उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क कार्यालय मधुबनी का किया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क …