Breaking News

• दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई  • पिकअप वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद,वाहन जब्त   

• दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

• दरभंगा में पिकअप वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद,वाहन जब्त

 

 

मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा ने रात्रि में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

 

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने पर मद्यनिषेध टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई,जिसे मौके पर ही विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

 

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने कहा कि बरामद शराब एवं जब्त पिकअप वाहन के संबंध में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होंने आमजन से अपील की कि शराब के अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल मद्यनिषेध विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Check Also

• मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त 20 वाहनों की हुई नीलामी •16 दोपहिया, 03 टैम्पू/ई-रिक्शा एवं 01 चार पहिया वाहन की हुई नीलामी 

🔊 Listen to this • मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त 20 वाहनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *