Breaking News

 ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान–2026’ का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। 

 

• नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान–2026′ का दरभंगा में भव्य शुभारंभ…

 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को किया संबोधित,युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ।

‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान–2026’ का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।

इस अवसर पर माय भारत के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक एवं संस्थान, युवा क्लबों के प्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), उद्योग संघों के युवा विंग तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के युवा बड़ी संख्या में कार्यक्रम से जुड़े।

 

अपने संबोधन में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक प्रभावशाली एवं संवेदनशील ‘नुक्कड़ नाटक’ का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

 

इस अभियान के तहत देशभर में डिजिटल माध्यम एवं विभिन्न मैदानी कार्यक्रमों के जरिए एक करोड़ से अधिक युवाओं ने ‘नशा मुक्ति संकल्प’ लिया तथा स्वयं को ‘नशा मुक्ति युवा स्वयंसेवक’ के रूप में समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए समर्पित किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित  मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार  मदन सहनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक,आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चला रही है तथा युवाओं की सहभागिता इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। अपने संबोधन के उपरांत उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी युवाओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर  विधायक, केवटी  मुरारी मोहन झा एवं  विधायक, दरभंगा ग्रामीण  राजेश कुमार मंडल ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।

 

जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति एवं कार्यकुशलता को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जीवन जीने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित समाज और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

 

कार्यक्रम में  मंत्री  मदन सहनी,  विधायक केवटी  मुरारी मोहन झा,  विधायक दरभंगा ग्रामीण  राजेश कुमार मंडल, जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध  प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  आशिष अमन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का समापन नशामुक्ति की सामूहिक शपथ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित युवाओं ने समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही  विभागीय मंत्री एवं अन्य उपस्थित अतिथिगण द्वारा बैलून को उड़ाया गया तथा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Check Also

• मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त 20 वाहनों की हुई नीलामी •16 दोपहिया, 03 टैम्पू/ई-रिक्शा एवं 01 चार पहिया वाहन की हुई नीलामी 

🔊 Listen to this • मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त 20 वाहनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *