Breaking News

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।

 

आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों का किया गया प्रदर्शन

 

• फोटो कार्यक्रम का उद्घाटन करते डॉ. बी के मिश्रा, बिनोद कुमार पंसारी एवं अन्य

 

दरभंगा। सीबीएसई से संबद्ध 10+2 संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर में यूनेस्को क्लब ऑफ़ दरभंगा के सौजन्य से प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा, यूनेस्को क्लब ऑफ़ दरभंगा के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी , महासचिव प्रो. मधु रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललित कुमार खेतान एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश आदि लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर यूनेस्को क्लब दरभंगा के डॉ. शीला साहू, डॉ. एस•एम. सर्राफ, डॉ. आर.बी. खेतान, शमीम हैदर, डॉ आर एन पी सिंहा, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, डॉ अमृता मिश्रा, रानी खेतान, विजय कुमार झा, प्रधानाचार्य सहित यूनेस्को क्लब दरभंगा के अन्य सदस्यों एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी आगत अतिथियों, स्कूल प्रबंधन, कार्यक्रम के संयोजक एवं उपस्थित बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है” स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, इसकी रक्षा ही सबसे बड़ी साधना है”इसलिए आईए हम सब मिलकर यह संकल्प लें-स्वस्थ व्यक्ति- स्वस्थ परिवार- स्वस्थ समाज- स्वस्थ भारत।

कार्यक्रम में क्लब के द्वारा स्कूल के अध्यक्ष डॉ बी के मिश्रा एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ ओम प्रकाश को मिथिला पेंटिंग का दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजू अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मधु रंजन प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में उचित प्राथमिक उपचार के महत्व से अवगत कराया गया।इस अवसर पर डॉ. अमृता मिश्रा ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए उचित खान-पान, पोषण एवं स्वास्थ्य वर्धक आहार अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अध्यक्ष डॉ. बी. के. मिश्रा ने कहा की स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। जागरूकता और सही देखभाल ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

मौके पर शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन के माध्यम से सभी को प्राथमिक उपचार, उचित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने का महत्वपूर्ण संदेश मिला। डॉ. ओम प्रकाश और उनकी टीम ने हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज के बेहोश होने पर उसका सी पी आर से प्राथमिक उपचार किया जाए उस पर डेमो के सहारे लोगों को समझाया।

Check Also

• डीडीसी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान।

🔊 Listen to this • डीडीसी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान। जिलाधिकारी कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *