• डीडीसी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान।
जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में जन सुनवाई और समाधान हुई।

डीडीसी ने परिवादियों से उनके समस्याओं मन में जानकारी लिया और समाधान किए। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से समाधान के लिए अधिकारी को दिए कई निर्देश दिए ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 35 से अधिक नागरिकों ने समस्याएँ डीडीसी एवं एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर के समक्ष रखें।
एडीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनें तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। कई मामलों को दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
• प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अतिक्रमण मुक्त, एसीपी सेवा पुस्त, रसोईया का भुगतान,निवास प्रमाण पत्र,जन वितरण प्रणाली विक्रेता आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
डीडीसी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।
जनसुनवाई के क्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत उपस्थित थीं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal