Breaking News

• तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश।

 

 

• तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

• डीएम ने हराही पोखर का किया निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार ने  शहर के तीन प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हराही पोखर में चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का विस्तार से अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की और परियोजना के निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण होने की स्थिति की समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी ने बुडको के परियोजना निदेशक अभय कुमार एवं कार्य कर रहे संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि हराही पोखर, गंगासागर एवं दिग्घी सहित शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा 

🔊 Listen to this • आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *