Breaking News

• 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला का प्रशिक्षण शिविर शुरू 

• 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला का प्रशिक्षण शिविर शुरू

 

 

52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर दरभंगा जिला के बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर  कुंवर सिंह महाविद्यालय, दरभंगा  में शुरू किया गया।

शिविर का उद्घाटन  डॉ. अभय कुमार , खेल अधिकारी, कुंवर सिंह महाविद्यालय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रधान लिपिक   हर्षवर्धन कुमार सिंह  राजा कुमार   लाल कुमार   प्रेम प्रकाश  प्रियदर्शी  नवल किशोर यादव  सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

दरभंगा जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कुल  20 खिलाड़ी  भाग ले रहे हैं। यह शिविर  4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक पटना  में आयोजित होने वाली  52वीं बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर  के लिए लगाया गया है।

 

इस अवसर पर दरभंगा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष  पप्पू कुमार सिंह सचिव  मोहम्मद अखलाकुर रहमान सितारे हसन  पवन कुमार  बादल कुमार  एवं  शोएब खान  भी मौजूद थे।

 

यह जानकारी देते हुए दरभंगा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव  अमित कुमार चौधरी  ने बताया कि खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ को उम्मीद है कि दरभंगा के खिलाड़ी इस बार राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

 

 

 

Check Also

• डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीओ,डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

🔊 Listen to this • राजस्व कार्यों की समीक्षा: लंबित परिमार्जन आवेदनों का शीघ्र निष्पादन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *