Breaking News

• सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 1,48,101 का चेक डी.एम ने किया सुपुर्द 

• सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 1,48,101 का चेक डी.एम ने किया सुपुर्द

दरभंगा

सऊदी अरब में दिवंगत स्व. इमरान आलम खान के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी नजाहत खानम को भुगतान किए जाने हेतु भारतीय राजदूतावास, रियाद द्वारा प्रेषित ₹1,48,101 (एक लाख अड़तालीस हजार एक सौ एक रुपये) का चेक आज जिलाधिकारी, कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया। नजाहत खानम, ग्राम–मिरन खान, टोला–लहवार, अंचल–केवटी, जिला–दरभंगा की निवासी हैं।

 

भारतीय राजदूतावास, रियाद से प्राप्त उक्त चेक उन्हें उनके पति स्व० इमरान आलम खान के वैध उत्तराधिकारी के रूप में प्रदान किया गया।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Check Also

 बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर जे के कॉलेज बिरौल के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया।

🔊 Listen to this बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पन्द्रह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *