लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये सी.एम. साइंस कॉलेज के कर्मचारी
दिनभर ठप्प रहा महाविद्यालय का काम काज

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में अन्य सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के साथ सी.एम. साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये।
शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने महाविद्यालय में अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कार्य का बहिष्कार करते हुए महाविद्यालय के मुख्यद्वार को जाम कर धरना दिया। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा ने कहा कि इस हड़ताल का मूलभूत उद्देश्य कर्मचारियों के चिर लंबित मांगों की ओर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना है। 17 सूत्री मांगों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन मांगों में प्रोन्नति प्रभार दिये गए कर्मियों का प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाना, शेष बचे कर्मियों की पदस्थापना सुनिश्चित किया जाना, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में अर्हता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार दिया जाना, लोक भवन, पटना द्वारा पारित नियम, परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना, चतुर्थ चरण के कर्मियों के सप्तम वेतन के वेतान्तर का भुगतान किया जाना, न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्यायादेश के आलोक में लाभ प्रदान किया जाना। नियम, परिनियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहण-शोषण पर नियमानुकूल कार्रवाई किया जाना, विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में निर्गत अधिसूचना के आलोक में महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य एवं लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित किया जाना, कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मियों के बकाया मंहगाई भत्ते का अविलम्ब पूर्ण भुगतान किया जाना, सेवानिवृत कर्मियों के नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगातन किया जाना, न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार किया जाना, एमएसीपी का अविलम्ब निर्धारण किया जाना, सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का ससमय वेतन भुगतान किया जाना, राज्यपाल सचिवालय, लोक भवन, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति प्रदान किया जाना, वर्ष 2017 के सिद्धांत पर निर्धारित वेतन के आधार पर बकाया का भुगतान किया जाना आदि मांगें शामिल हैं। धरना के दौरान प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा एवं जिला मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह वर्धन किया। धरना में प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र कुमार महतो, सिंदु कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, रमेश कुमार कामती, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, युगेश्वर महतो, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि अभिषेक कुमार, जयकांत कामति, सरोज कुमार चौधरी, प्रफुल्ल कुमार झा आदि शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal