Breaking News

• सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक 

 

• सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

 

जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में  उनके कार्यालय कक्ष में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति,लंबित मामलों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल चेक करें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करते हुए उसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव,सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Check Also

• डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीओ,डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

🔊 Listen to this • राजस्व कार्यों की समीक्षा: लंबित परिमार्जन आवेदनों का शीघ्र निष्पादन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *