Breaking News

• जिले में जप्त 2046.420 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण  • करीब 16 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब,विदेशी शराब एवं बीयर नष्ट 

• जिले में जप्त 2046.420 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण

 

• करीब 16 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब,विदेशी शराब एवं बीयर नष्ट

 

• शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा जिले के विभिन्न मामलों में जप्त अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

 

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 31 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा परिसर में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।

 

उन्होंने बताया कि विनष्टीकरण के दौरान कुल 2046.420 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें देशी शराब 729.400 लीटर, विदेशी शराब 1105.020 लीटर, बीयर 212.000 लीटर शामिल है।

 

श्री कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा सोनल कुमार महतो तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार की उपस्थिति में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।

 

उन्होंने कहा कि नष्ट की गई अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये है। यह कार्रवाई राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब से संबंधित गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

Check Also

• 01 अगस्त को 14 हजार 162 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य   

🔊 Listen to this   • 01 अगस्त को 14 हजार 162 एलपीजी गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *