Breaking News

सी. एम. साइंस कॉलेज में लगातार छठे दिन ठप रहा काम काज  

सी. एम. साइंस कॉलेज में लगातार छठे दिन ठप रहा काम काज

 

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में चल रहा अनिश्चित कालीन हड़ताल शनिवार को लगातार छठे दिन जारी रहा। इस कारण सी.एम. साइंस कॉलेज सहित अन्य सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षण एवं परीक्षा सहित सभी कामकाज पूरी तरह ठप रहे।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कार्य का बहिष्कार करते हुए महाविद्यालय के मुख्यद्वार को जाम कर धरना दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा ने कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैये की तीखे शब्द में निंदा करते कहा कि इन मांगों को लेकर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों के खुलकर सामने आने का स्वागत करते कहा कि इससे आंदोलन को मजबूती मिलना अवश्यंभावी है।

शनिवार को धरना में प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र कुमार महतो, ज्योति कुमारी, जरीना खातून, चंद्रकांत चौधरी, गोपाल सिंह, रमेश कुमार कामती, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, अनुपम शेखर सिंह, जितेंद्र प्रसाद, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि, अभिषेक कुमार, जयकांत कामती, सरोज कुमार चौधरी, प्रफुल्ल कुमार झा, राम नारायण साह आदि शामिल हुए।

Check Also

• डीडीसी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान।

🔊 Listen to this • डीडीसी की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान। जिलाधिकारी कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *