वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षक पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षक पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में किया गया। बैठक में विश्व मानव व्यापार निरोध दिवस के अवसर पर मानव व्यापार से संबंधित नियमों एवं कांडों व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बाल संरक्षण, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल मजदूरी आदि से संबंधित मामलों का समाधान हेतु दिशा निर्देश दिये गए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal