Breaking News

• 18 साल से लंबित अनुकम्पा: 3 बार अभ्यावेदन के बाद दरभंगा के पंकज कुमार ने दायर की RTI” 

• 18 साल से लंबित अनुकम्पा: 3 बार अभ्यावेदन के बाद दरभंगा के पंकज कुमार ने दायर की RTI”

 

 

डाक विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति में हो रहे विलंब और कथित भेदभाव के खिलाफ दरभंगा के   पंकज कुमार_ ने RTI के माध्यम से पारदर्शिता की मांग की है।

 

_मामले का पूरा विवरण:_

पंकज कुमार के पिता _स्व. सीताराम सहनी_ दरभंगा में उपडाकपाल के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता _स्व. जानकी देवी_ का निधन _09.07.2007_ को और पिता का निधन _17.05.2008_ को सेवा के दौरान हो गया था। उस समय  पंकज कुमार बालिग और अविवाहित थे।

 

नियमों के अनुसार वे अनुकम्पा नियुक्ति के पात्र हैं। नियमानुसार कार्रवाई के लिए दिनांक _15.12.2014, 21.07.2025 एवं 11.06.2026_ को अभ्यावेदन देने के बावजूद भी 18 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद आजतक इस मामले का निपटारा नहीं किया गया है।

 

_भेदभाव का बड़ा आरोप:_

RTI आवेदन में श्री कुमार ने बिहार परिमंडल के ही एक अन्य मामले का हवाला दिया है। जिसमें _स्व. योगेंद्र राम_ के पुत्र _श्री राजेश राम_ को, जिनके माता-पिता का निधन 2014 में हुआ था, 2025 में MTS पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई। यानी 11 वर्ष में।

 

श्री कुमार ने कहा _”जब 11 साल में एक मामले का निपटारा हो सकता है, तो मेरा मामला 18 साल और 3 बार आवेदन के बाद भी क्यों लंबित है? दोनों में समानता होने के बावजूद यह भेदभाव है।”_

 

_RTI में मांगी गई जानकारी:_

इसी विलंब का कारण जानने के लिए उन्होंने _13 जुलाई 2026_ को दरभंगा प्रधान डाकघर से Speed Post द्वारा RTI भेजी।

_Speed Post नंबर:_ `EF865613358IN`

_प्राप्तकर्ता:_ केंद्रीय लोक सूचना पदाधिकारी, कार्यालय मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना – 800001

 

RTI में कुल 8 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जिसमें 2025 में हुई CRC की बैठकों, दिए गए अंकों, रिक्तियों और 10 साल से अधिक विलंब वाले मामलों का विवरण शामिल है।

 

_आगे की रणनीति:_

पंकज कुमार ने कहा कि _”यदि 30 दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।”_

 

Check Also

• सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई; • तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 

🔊 Listen to this सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *