जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास अधिकारी और वरीय अधिकारियों से सहयोग शिविर की तैयारी के संबंध में फीडबैक लिया।
• सहयोग शिविर की सफलता को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

19 मई को जिले के चयनित 24 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित होंगे।
सभी शिविर में आधारभूत सुविधा आम जनता के लिए सुलभ रहेगी।
• सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सोमवार को अपने-अपने पंचायत में जाकर बेहतर ढंग से सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा लें।
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में आज देर शाम तक सहयोग शिविर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए पेयजल ,कुर्सी शेड, मेडिकल कैंप, आदि आधारभूत सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे ।प्रत्येक पंचायत में 15 -15 काउंटर लगाए गए हैं जिसमें से सभी विभाग के अधिकारी के नागरियों नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे. इस शिविर में आम जन जॉब कार्ड ,पेंशन राशन सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में आवेदन देकर अपना समाधान पा सकते हैं ।सभी शिविरों में व्यापक व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से क्रमशः सहयोग शिविर की तैयारी के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया और बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस सिविर के लिए सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक सिहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत के शिविर का संचालन करेंगे। प्रभारी मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
• जिला प्रशासन, दरभंगा की जनता से अपील: सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं ।
• इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे ।
निःशुल्क हेल्पलाइन: 1100
कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करें: सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) पर।
सहयोग शिविर स्थल पर विभागों का काउंटर तथा स्टॉल भी लगाया जाएगा।
ज़िलाधिकारी, ने शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आज की बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों, एवं अन्य को सहयोग शिविर के आयोजन के बारे में विभिन्न दिशा निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया गया तथा सहयोग पोर्टल की बारीकियों के बारे में बताया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal