Breaking News

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन!

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग

ग्राम पंचायत राज चिंगड़ी सिमराहा अंतर्गत घरदौर एवं सिमराहा गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव के बीच से गुजर रही 11000 हाई वोल्टेज तार जमीन से मात्र 7 से 8 फीट ऊपर झूल रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग आंख बंद कर बैठा है।

समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद बिजली विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा —

अगर 24 से 48 घंटे के अंदर इस जानलेवा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क से लेकर विभागीय कार्यालय तक उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।”

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय दुकानदार पप्पू कुमार ने कहा — “हम लोग वर्षों से डर के साए में जी रहे हैं। बच्चों और किसानों की जान हर समय खतरे में रहती है, लेकिन विभाग को जनता की जान की कोई चिंता नहीं है।”

समाजसेवी सुरेश कुमार ने भी दो टूक कहा — “यदि बिजली विभाग अपनी लापरवाही नहीं सुधारता है तो हजारों ग्रामीण आंदोलन करेंगे। अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।” वही विभागीय जूनियर इंजीनियर एव बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा इसको जल्द दिखावा लेते हैं।

मौके पर घनश्याम कुमार साफी, संतोष कुमार साहू, सुरेश साह, मोहन साहू, सीता देवी, बिट्टू कुमार, शिव कुमार, महेंद्र महतो, मीरा देवी, आरती कुमारी, रामदेव साह, वकील साह, दिनेश गुप्ता, चंद्रकला देवी, जोगिंदर साहू, रामविलास साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रशासन तुरंत संज्ञान ले — वरना किसी बड़े हादसे के बाद जवाब देना मुश्किल होगा!

Check Also

• डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य का पद ग्रहण किया

🔊 Listen to this • डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *