Breaking News

• एडीएम की अध्यक्षता में 20 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान 

 

• एडीएम की अध्यक्षता में 20 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान

 

दरभंगा  -बिहार  सरकार के  निश्चय पार्ट–3   सबका सम्मान जीवन  आसान  कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई हुई।

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याएँ अपर समाहर्ता के समक्ष रखें।

अपर समाहर्ता ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से आधे से अधिक मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि मोबाइल के माध्यम से परिवादियों को समाधान के संबंध में बताना सुनिश्चित करें।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से  भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, अतिक्रमण मुक्त, बैटरी चालित ट्राई साइकिल  आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य का पद ग्रहण किया

🔊 Listen to this • डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *