Breaking News

समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक : डीएम रिपोर्ट- निरंजन कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर में 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक : डीएम

 

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। डीएम ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं कोचिंग संचालकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। नही तोह करवाई की जा सकती है। यह आदेश 19 मई 2026 से लागू होकर 23 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रति जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूल, कोचिंग संस्थानों के संचालकों समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि जिले में इन दिनों लगातार तापमान बढ़ने से आमजन परेशान हैं। दोपहर को कड़ी धूप के कारण लोग अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

Check Also

• डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य का पद ग्रहण किया

🔊 Listen to this • डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *