Breaking News

बुधवार को मास सीएल में रहेंगे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी 

बुधवार को मास सीएल में रहेंगे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी

 

– विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित धरना में भाग लेंगे

सीएम साइंस कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के आमसभा की बैठक राधेश्याम झा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार, 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए कर्मचारियों के हित से जुड़ी चिरप्रतीक्षित मांगों के समर्थन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर महासंघ के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

मौके पर इकाई के सचिव अनुपम कुमार झा ने शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 15 सूत्री लंबित मांगों की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि इसमें वेतन सत्यापन कोषांग की मनमानी पर रोक एवं वेतन विसंगति का निराकरण, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यादेश का कार्यान्वयन, पदोन्नति एवं स्थायीकरण मुख्य हैं। जबकि इसके अतिरिक्त अन्य पूर्व समर्पित मांग पत्र पर अब तक जिन मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की है, इससे संबंधित मांगें भी शामिल हैं। अध्यक्षीय संबोधन में राधेश्याम झा ने कहा कि इन लंबित मांगों के पूरा होने तक विरोध जताने का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी रहेगा।

बैठक में शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र महतो, लीला कुमारी, ज्योति कुमारी, सिन्दु कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, सतीश कुमार, रमेश कुमार कामती, जयकांत कामती, राजेश कुमार सिंह, अनुपम शेखर सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि, सिंटू कुमार, सरोज कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, प्रफुल्ल कुमार झा, रविंद्र यादव, विकास कुमार, जयनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

• डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य का पद ग्रहण किया

🔊 Listen to this • डॉ.अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *