Breaking News

चिंगड़ी सिमराहा पंचायत की जन समस्याओं को लेकर पंचायती राज मंत्री तक पहुंची आवाज

चिंगड़ी सिमराहा पंचायत की जन समस्याओं को लेकर पंचायती राज मंत्री तक पहुंची आवाज

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चिंगड़ी सिमराहा की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए पंचायत की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकास मॉडल से चिंगड़ी सिमराहा पंचायत आज भी कोसों दूर है। पंचायत में कुल 8 पोखर होने के बावजूद किसी भी पोखर का व्यवस्थित सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। न तो सीढ़ी निर्माण कराया गया और न ही अमृत सरोवर योजना का लाभ पंचायत को मिल सका। वॉकिंग ट्रैक, बाग-बगीचा जैसी सुविधाएं भी पंचायत में नहीं बनाई गई हैं।

त्रिभुवन कुमार ने आरोप लगाया कि पंचायत में अब तक शवदाह गृह, खेल मैदान, पुस्तकालय, महिलाओं के लिए सिलाई-कटाई एवं बुनाई केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण नहीं कराया गया। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर सेंटर की व्यवस्था भी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। सड़क किनारे पेड़-पौधे लगाने एवं गांवों को जोड़ने वाली छोटी सड़कों के निर्माण पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

समाजसेवी ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइटों में लगभग 90 प्रतिशत खराब होकर बंद पड़े हैं, जिससे पूरा पंचायत अंधकार में डूबा रहता है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों के नाम पर लूट-खसोट और मोटी रकम उगाही करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत जल्द वे निगरानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पंचायत की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे।

त्रिभुवन कुमार ने सरकार एवं संबंधित विभाग से चिंगड़ी सिमराहा पंचायत की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देकर विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Check Also

• अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ  •12 जुलाई को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा,कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए दिए गए विस्तृत निर्देश ।

🔊 Listen to this • अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *