Breaking News

• मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 08 लाभुकों को (टेंपो )थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का किया गया वितरण… 

• मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 08 लाभुकों को (टेंपो )थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का किया गया वितरण…

 

 

• मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने एवं सुरक्षित मत्स्य परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

 

दरभंगा  मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजनान्तर्गत दरभंगा जिले के कुल 08 लाभुकों के बीच थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का वितरण किया गया।

वाहनों का वितरण सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर,   राज्यसभा सांसद  धर्मशीला गुप्ता,  विधायक  मुरारी मोहन झा,जिलाधिकारी  कौशल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक, और उप मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर  सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मत्स्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को अपनी आजीविका सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा मत्स्य व्यवसाय को नई गति प्राप्तके होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित उपलब्ध कराए जाने से मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य जलस्रोतों से बाजार तक मछली को सुरक्षित एवं हाइजेनिक तरीके से पहुँचाने में सुविधा होगी। इससे मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहेगी तथा बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वाहन की इकाई लागत 3.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान अर्थात 1.50 लाख रुपये प्रति वाहन प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मछली को सुरक्षित, स्वच्छ एवं वैज्ञानिक तरीके से बाजार तक पहुँचाना है, ताकि दूर-दराज के जलस्रोतों एवं उत्पादन स्थलों से भी गुणवत्तापूर्ण मत्स्य उत्पाद बाजार तक पहुँच सके। इससे मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

योजना से होने वाले लाभों के संबंध में बताया गया कि इससे मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं की आजीविका सुदृढ़ होगी तथा मत्स्य उत्पादों की बेहतर बिक्री से उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त मत्स्य पालन से जुड़ी अन्य इनपुट सामग्रियों के परिवहन में भी यह वाहन उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे लाभार्थियों को अतिरिक्त आमदनी का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में मछुआरे उपस्थित थे। सभी ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Check Also

• अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ  •12 जुलाई को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा,कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए दिए गए विस्तृत निर्देश ।

🔊 Listen to this • अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *