Breaking News

Darbhanga बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों के साथ हुई समीक्षा 

Darbhanga बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मानित शांति समिति के सदस्यों के साथ हुई समीक्षा

 

शांति समिति के सदस्यों ने दिए कई सुझाव

दरभंगा  जिला दण्डाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक,सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ,अफवाहों का त्वरित खंडन करने के साथ उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन ,सुचारू यातायात, सुदृढ़ विधि व्यवस्था संधारण के लिए सजग तत्पर तथा प्रतिवद्ध् रहने का निर्देश दिया गया ।

 

बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा सभी मस्जिद एवं ईदगाह के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति,नगर निगम के माध्यम से वेस्टेज उठाव,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर बनाए रखने हेतु,मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग करने वाले,बिजली के पोल एवं लटके तार को दुरुस्त करवाने,असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नशेड़ियों पर कारवाई ,नमाज वाले जगह पर साफ सफाई हेतु, नाला की साफ सफाई करने हेतु, सीसीटीवी लगाने हेतु, सड़क पर लगे पानी को हटाने, डीएमसीएच में सभी डॉक्टर को सक्रिय रखने, पर्दे में कुर्बानी हेतु आदि बिंदुओं पर सुझाव दिया।

बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि तीन दिनों तक बकरीद पर्व मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में जिला शांति समिति के अंग बहुत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने जिला शांति समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न त्योहारों के अवसर पर भाईचारा,सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सदस्यों ने सदैव सक्रिय भुमिका निभाई है।

उन्होंने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र वातावरण में मनाने को कहा। पर्व से किसी भी दूसरे संप्रदाय की भावना आहत न हो । सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पॉइंट को नोट किया गया है,शांति समिति के सदस्य सक्रिय है,समाज में शांति रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी तैयारी रहेगी,फ्लैग मार्च भी किये जाएंगे,सोशल मीडिया पर कोई भी व्यवधान वाले विषय प्राप्त होते ही वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित किया जाए न कि इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जाए, जिससे शांति भंग होने की संभावना हो।

महापौर ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है,वेस्टेज को गड्ढे में डालने हेतु जगह चिन्हित कर लिया गया है,उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक बकरीद पर्व मनाया जाएगा।

बैठक में महापौर अंजुम आरा,उप महापौर  नाजिया हसन, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

शांति समिति की ओर से श्याम किशोर प्रधान,अशोक नायक, रुस्तम कुरैशी, नवीन सिन्हा,अजय जलान,नफ़ीसुल रिंकू, जीवछ सहनी, सुनील मंडल, रूमी खान, मोहम्मद तमने,शशि कुमार नीलू,उमर, नारद जी, दीदार हुसैन चांद आदि सम्मानित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *