Breaking News

दरभंगा में चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर दिन दहाड़े चाय दुकानदार की हत्या!  लोगों ने हसन चौक सड़क जाम कर घंटो किया प्रदर्शन

दरभंगा में चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर दिन दहाड़े चाय दुकानदार की हत्या!

 

बिहार में तथाकथित “मंगलराज” की हकीकत एक बार फिर दरभंगा शहर में देखने को मिली। दरभंगा शहर के राजकिला रामबाग के पास दिनदहाड़े चैन लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जब एक व्यक्ति बचाने के लिए आगे बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आक्रोशित लोगों के साथ मिलकर उन्होंने हसन चौक मुख्य सड़क को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान डॉ. जमाल हसन ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ती हत्या, लूट और गोलीबारी की घटनाएँ यह साबित करती हैं कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। अपराधियों के मन से प्रशासन और कानून का भय समाप्त हो गया है, जिसके कारण आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यदि अपराधियों पर जल्द कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस सड़क जाम में उनके साथ वार्ड 13 पार्षद राजीव कुमार, पार्षद राकेश पासवान, राजद नेता राकेश नायक,भोलू यादव, समीर अल्फाज,एहसान सिद्दीकी,प्रिंस परवेज़,खुसरुल हसन,मोहम्मद अफसर,आदिल हसन,मुकेश कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Check Also

• लोरिक मेला महोत्सव, 2026 को लेकर तैयारियाँ पूर्ण  • 12 से 15 मई तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 

🔊 Listen to this   • लोरिक मेला महोत्सव, 2026 को लेकर तैयारियाँ पूर्ण   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *