Breaking News

• अहिल्या गौतम स्थान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण… 

• अहिल्या गौतम स्थान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण…

• निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण से सभी कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने जिले के अहियारी गांव स्थित अहिल्या गौतम स्थान मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में संचालित जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य,पोखर के सौंदर्यीकरण, चाहरदीवारी निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने संबंधित अभियंताओं से कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं शेष कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग एवं कार्यपालक अभियंता पर्यटन विभाग को सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने धर्मशाला के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि धर्मशाला का जीर्णोद्धार इस प्रकार किया जाए जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग एवं कार्यपालक अभियंता,पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

 

निरीक्षण के अवसर पर सहायक समाहर्ता  कल्पना रावत, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पर्यटन विभाग सहित अन्य संबंधित अभियंता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

इओ की हत्या निंदनीय, कार्य सुरक्षाबल का हो गठन:डा सुनील 

🔊 Listen to this इओ की हत्या निंदनीय, कार्य सुरक्षाबल का हो गठन:डा सुनील बिहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *