Breaking News

• बुधवार को 28 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर होगा वितरण  • गैस का पर्याप्त भंडार  • वरीय पदाधिकारी द्वारा 07 गैस एजेंसी तथा 13 अन्य जगहों का औचक निरीक्षण किया गया। 

 

• बुधवार को 28 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर होगा वितरण

• गैस का पर्याप्त भंडार

• वरीय पदाधिकारी द्वारा 07 गैस एजेंसी तथा 13 अन्य जगहों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

दरभंगा  जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे । अपनी बारी का इंतजार कीजिए अफवाहों पर ध्यान नहीं दीजिए।नियम अनुसार सभी ग्राहकों को ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाएगी।

• जिला में 75 गैस एजेंसी के माध्यम से आज 09 हजार 16 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया । इसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 7131, बेनीपुर अनुमण्डल में 721 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1164 शामिल है।

डीएसओ ने कहा कि इस प्रकार जिले में 12 मई को 11 हजार 727 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 13 मई को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 21 हजार 811, बेनीपुर अनुमण्डल में

1506 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4965 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है।

• उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है।बुकिंग के उपरांत 2 से 3 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कैटरिंग के माध्यम से शादी विवाह या अन्य कार्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी।

• वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी  कौशल कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

• किसी भी समस्या या प्रश्न शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

• जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है।  नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुए शिकायत में से अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।

जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।

• जिला प्रशासन,दरभंगा उपभोक्ताओं से अपील करता है एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है। मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।

• शादी विवाह आदि समारोह के अवसर पर नियमानुसार उपभोक्ताओं को कमर्शियल गैस का पांच सिलेंडर विभागीय निर्देशानुसार दिया जा रहा है।

 

 

 

Check Also

• लोरिक मेला महोत्सव, 2026 को लेकर तैयारियाँ पूर्ण  • 12 से 15 मई तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 

🔊 Listen to this   • लोरिक मेला महोत्सव, 2026 को लेकर तैयारियाँ पूर्ण   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *