Breaking News

दरभंगा जिला के सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों में दस मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन के माध्यम धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। 

 

दरभंगा जिला के सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों में दस मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन के माध्यम धुआंधार प्रचार किया जा रहा है।

 

दरभंगा   कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता को मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन

के माध्यम से जागरूक महा अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से हजारों मतदाताओं को उनके मतदान केंद्रों पर जाकर विशेष रूप से जागरूक किया गया।

जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर जाकर के मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान देने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए जिला प्रशासन विशेष प्रशिक्षित कर रहा है।

“मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन” दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर आम मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया,महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी,सभी वैन पर एक मास्टर ट्रेनर, मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति किया गया ।

स्थानीय मतदाता एवं से मतदान देने की प्रक्रिया को सीखे एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) वोट देने की प्रक्रिया उन्हें मिलेगा हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी, सशक्त तथा लोकतंत्र को मजबूत करने तथा जन भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह है सार्थक पहल।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल के माध्यम से पारदर्शी ढंग से वोट देने की प्रक्रिया को समझाया गया।।

वैन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट के कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी,जिससे मतदाताओं में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे।

गौरतलब है कि इससे मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे मतदान के दिन निडर होकर अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेगें।

आज ई वी एम वैन के माध्यम से डॉक्टर नगेंद्र झा महाविद्यालय मनिगाछी, ई किसान भवन बहादुरपुर दरभंगा, मध्य विद्यालय सहसपुर जाले उच्च विद्यालय प्राथमिक विद्यालय हयातपुर सिवाड़ा आदि में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्थानीय मतदाता अपने हाथों से मतदान कर काफी खुश हुए ,मतदान के पूर्व उन्हें रिहर्सल कराया गया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *