• मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है।
• डीएम एवं एसएसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार निरीक्षण किये ।

• हर एक गतिविधि पर रखी जा रही है पैनी नजर-डीएम
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा टावर, नाका नंबर-05, कोतवाली थाना लहरिया सराय टावर, कादिराबाद, आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सभी 515 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बलों प्रतिनियुक्ति कीगई। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने स्थलों पर उपस्थित होकर लगातार विधि व्यवस्था का संधारण कर रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष सभी स्थलों से लगातार संपर्क स्थापित कर विधि व्यवस्था साधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
*सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल विधि व्यवस्था का संधारण कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी स्थलों पर हर्षोल्लास वातावरण में शांति पूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। चप्पा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं ,चार स्तरीय दंडाधिकारी जुलूस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं*।
असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिला प्रशासन चौकस है।
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई ।इसके तहत सीसीटीवी कैमरा ,ड्रोन सिविल ड्रेस में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है। जिला प्रशासन का सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में पर्व संपन्न करें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस मार्ग सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की सतत और पैनी नजर है ।
साथ ही प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले और कानून को हाथ में लेने वालों असामाजिक तत्वों से शक्ति से निपटा जाएगा।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
शांति समिति के सभी सदस्य भी लगातार सक्रिय होकर जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal