Breaking News

• बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी संवर्ग सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदेश जारी 

• बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी संवर्ग सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदेश जारी

 

• 28 जून को जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी लिखित परीक्षा,सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम

जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्ता आदेश जारी कर बताया गया है कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के कुल 993 पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

यह परीक्षा जिले के  शहरी क्षेत्र स्थित कुल 24 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित होगी*।

• जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को स्वच्छ, पारदर्शी, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है*।

 

परीक्षा केन्द्रों के आस पास लागू रहेगी निषेधाज्ञा

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है,जो परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी करेंगे। इनके साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल पूरे परीक्षा कार्यकाल के दौरान मौजूद रहेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष पुलिस बल परीक्षा तिथि को पूर्वाह्न 09:00 बजे तक संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करेंगे।

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा चयनित एजेंसी के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर स्थापित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की पहचान एवं परीक्षा की निगरानी के लिए—बॉयोमेट्रिक सत्यापन,फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी,इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली, रहेगा।

*सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी एवं जैमर के सुचारू संचालन की निगरानी हेतु प्रत्येक केन्द्र पर दो-दो कार्यपालक सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिन्हें पूर्वाह्न 09:00 बजे तक केन्द्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है*।

प्रवेश व्यवस्था एवं Frisking के लिए विशेष प्रबंध

सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 10:00 बजे खोले जाएंगे तथा 11:00 बजे बंद कर दिए जाएंगे। 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग अलग जांच (Frisking) की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला शिक्षकों एवं महिला पुलिस द्वारा पृथक कक्ष में की जाएगी।

 

सभी केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों को परीक्षा दिवस पर सुबह 08:00 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही केन्द्राधीक्षक परीक्षा पूर्व 27 जून को वीक्षकों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश साझा करेंगे।

सभी केंद्रोंधिक्षको को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अभ्यर्थियों को सभी प्रकार आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि सीसीटीवी, जैमर, बॉयोमेट्रिक एवं अन्य तकनीकी उपकरणों का संचालन बाधित न हो।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई फर्जी परीक्षार्थी, या ब्लूटूथ अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षार्थीयों से अपील किया है कि समय से अपने केन्द्र पर पहुँचें,निर्धारित निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह,अनुचित साधन या अवैध गतिविधि से दूर रहें।

*जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को स्वच्छ,पारदर्शी, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर कृत संकल्पित है*।

 

 

 

Check Also

भरत भूषण तिवारी प्रकरण को लेकर न्याय की मांग,

🔊 Listen to this भरत भूषण तिवारी प्रकरण को लेकर न्याय की मांग, निकाला गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *