सीएम साइंस कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित 

सीएम साइंस कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सीएम साइंस कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने किया। मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी है। योग धर्म नहीं, विज्ञान है। यह शरीर, मन और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का विधान है। बर्सर डॉ उमेश कुमार दास ने योग से होनेवाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक सह एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ युगेश्वर साह ने स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में अतिथि योग प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योग समिति के दरभंगा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने तन और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वस्थ्य जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। मौके पर डॉ दिनेश प्रसाद साह, डॉ सत्येंद्र कुमार झा, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ अभिषेक शेखर, डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी, डॉ आदित्य नाथ मिश्र, डॉ पंकज कुमार चौधरी, डॉ संतोष कुमार, डॉ अनित कुमार, डॉ एम. एच. खान, डॉ ऋचा कुमारी, डॉ रश्मि रेखा, डॉ निधि झा, लीला कुमारी, प्रवीण कुमार झा, आकाश वर्मा, आदित्यनाथ झा, डॉ रोहित कुमार झा, उमेश कुमार ठाकुर, प्रफुल्ल कुमार झा, अभिषेक कुमार, रविंद्र यादव, निर्दोष भगत, चंद्रकांत चौधरी, गोपाल सिंह, जितेंद्र महतो, राधेश्याम झा, सरोज कुमार चौधरी, कुमार राजर्षि, सतीश कुमार, जितेंद्र राम, सिंटू कुमार, विकास कुमार, जय नारायण यादव, सुमित कुमार, सिंदु कुमारी, ज्योति देवी आदि सहित एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• 24 जून (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन, दरभंगा में आयोजित होगा जॉब कैम्प 

🔊 Listen to this • 24 जून (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन, दरभंगा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *