दरभंगा ने NEET (UG)–2026 पुनर्परीक्षा का कदाचार रहित और शांतिपूर्ण संपन्न

दरभंगाजिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के तत्वावधान में आयोजित NEET (UG) – 2026 पुनर्परीक्षा के दौरान जिला स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, आदि कई परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 16 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता तथा परीक्षा संचालन से संबंधित प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सभी केंद्रों पर चार स्तरीय दंडाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की गई थी। उन्होंने केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिए।।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला मुख्यालय अवस्थित कुल 16 परीक्षा केन्द्रों पर NEET (UG) – 2026 पुनर्परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासनिक निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की स्वच्छता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई ।
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्रों पर सुचारु प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था रहीं ।साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal