Breaking News

नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, बढ़ती बेरोजगारी एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन

 

“देश का छात्र न्याय मांग रहा है, युवा रोजगार मांग रहा है और जनता महंगाई से राहत मांग रही है, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है।— डॉ. जमाल हसन

दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, बढ़ती बेरोजगारी एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय टावर तक जुलूस निकाला तथा नीट परीक्षा घोटाले और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

 

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. मदन मोहन झा, दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी रूरल के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. जमाल हसन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की घटना ने देश के लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ दिया है। सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार के पास उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं है। दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि ने गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

 

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने सरकार से नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

 

इस अवसर पर दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी रूरल के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। युवाओं के सपनों को लगातार कुचला जा रहा है तथा किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आम जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी, दयानंद पासवान,गणेश चौधरी,अच्युतानंद ठाकुर,जीवन झा,मनोज भारती,मोहम्मद सरफ़राज़, हसमत अली, एहसान सिद्दीकी,हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष शादाब अतिकी,देवकी नंदन ठाकुर,धनंजय सिंह,शंभू झा,नारायण जी झा, मोहम्मद इरशाद,धीरज झा,दिनेश मिश्रा,शिव शंकर मिश्रा, बसन्त झा,रीता मिश्रा,उदयकांत चौधरी,कामेश्वर झा,राघवेंद्र कुंवर,सुजीत चौधरी,मोहम्मद चाँद, सुमन झा, अखिलेश झा, रजनीश चौबे, प्रिंस परवेज़,मोहम्मद वसीम,तिरुपति नाथ झा, मोहम्मद निराले, मोहम्मद परवेज़, मोहम्मद शिबली,सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

Check Also

दरभंगा के सभी 18 प्रखंडों में त्रिदिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, जीविका दीदियाँ कर रहीं जागरूक

🔊 Listen to this दरभंगा के सभी 18 प्रखंडों में त्रिदिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *