Breaking News

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर

दरभंगा नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या–47 में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा परिसर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल  हिमांशु कुमार राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र मनोज कुमार तिवारी ने सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किये।

आयुक्त महोदय ने कहां की राज्य सरकार की महत्वकांक्षी पहल  सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत आयोजित सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजना हो एवं सेवाओं को आम जनों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी माध्यम से पहुंचना है।इसके माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन , निबंधन ई, केवाईसी तथा एन आवश्यक प्रक्रिया एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है।

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि नागरिकों की सुविधा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाता है,। इससे आम जनों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर में आवेदन करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने नागरिक सहभागिता को प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल  हिमांशु कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों एवं नागरिकों की समस्याओं की जानकारी ली। आयुक्त  ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आए हुए सभी नागरिकों का सम्मान के साथ आवेदन ले और समाधान के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सहायता एवं सूचना स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं, सेवाओं एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन एवं आमजन के बीच संवाद को सशक्त बनाना तथा सेवाओं की पहुँच को अधिकाधिक प्रभावी बनाना है।

सहयोग शिविर में आज सैकड़ो नागरिक उपस्थित होकर अपने-अपने समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए और योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये।

Check Also

• जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 

🔊 Listen to this • जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग सह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *