• जाले में बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम सह ‘सखी वार्ता’ का आयोजन

 

 

• जाले में बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम सह ‘सखी वार्ता’ का आयोजन

 

• महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा योजनाओं एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

• महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना देकर बाल विवाह रोकने की कि गई अपील

 

दरभंगा – महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, जाले में *”बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम-सह-सखी वार्ता”* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह उन्मूलन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

जेंडर स्पेशलिस्ट डॉली कुमारी ने बताया कि *सखी वार्ता* का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन-181,महिला सशक्तिकरण केंद्र,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से बाल विवाह नहीं करने तथा इसकी सूचना तत्काल *महिला हेल्पलाइन 181* पर देने की अपील की।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों अथवा ऑनलाइन माध्यम से हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं के लिए *सखी वन स्टॉप सेंटर* पर निःशुल्क सहायता उपलब्ध है। पीड़ित महिलाएं *महिला हेल्पलाइन-181* पर संपर्क कर सकती हैं अथवा स्वयं वन स्टॉप सेंटर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच *बाल विवाह रोकथाम से संबंधित पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पम्पलेट* का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी गीता, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Check Also

नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, बढ़ती बेरोजगारी एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन

🔊 Listen to this   “देश का छात्र न्याय मांग रहा है, युवा रोजगार मांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *