आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित कोषागों के वरीय और नोडल अधिकारियों के साथ किये महत्वपूर्ण बैठक…

दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल संचालन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और,नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।
*बैठक में मुख्य रूप से सामग्री कोषांग, पोस्टल बैलट पेपर कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग तथा स्वीप कोषांग की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा समयबद्ध रूप से सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन एक अत्यंत संवेदनशील ,उत्तरदाई और महत्वपूर्ण कार्य है,जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समय-सारणी, पोस्टल बैलट की प्रक्रिया, मतदान सामग्री के संग्रहण एवं वितरण की व्यवस्था, तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई।*
SWEEP कोषांग को निर्देशित किया गया कि वे मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए जीविका दीदी, किसान सलाहकार के सहयोग से प्रभावी अभियान चलाएं,जिससे शत प्रतिशत अधिक मतदाता मतदान में भाग लें।
जिला पदाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्थिति में निर्वाचन कार्य प्रभावित न हो।
बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal