Breaking News

• आवेदन की कतारें बयां कर रही हैं महिलाओं की उम्मीदें – योजना से जुड़ने को उत्साहित जीविका दीदियाँ…. 

• आवेदन की कतारें बयां कर रही हैं महिलाओं की उम्मीदें – योजना से जुड़ने को उत्साहित जीविका दीदियाँ….

 

3.25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चूका है अबतक

“स्वरोजगार की ओर बढ़ती कदमताल – 3.25 लाख आवेदन से महिलाओं ने दिखाया आत्मनिर्भर बनने का जज़्बा”

दरभंगा  बिहार सरकार द्वारा हर घर की एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चलायी जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दरभंगा जिले में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जिले के सभी 18 प्रखंडों में ग्राम संगठन स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहाँ महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर आवेदन भर रही हैं। अब तक जिले के 2,812 ग्राम संगठनों में बैठकें आयोजित हो चुकी हैं और 3 लाख 25 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं।

सुबह से ही महिलाएं अपने-अपने ग्राम संगठन में इकट्ठा होकर आवेदन भर रही हैं। जिले में ग्राम संगठनों में आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है।

जीविका की डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रोजगार शुरू होने और उसकी प्रगति के आधार पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

बड़े सपने संजो कर बैठी हैं जीविका दीदी रिंकू देवी का कहना है जीविका से सिलाई का प्रशिक्षण मिला है अब 10 हजार की राशि मिलने से नया सिलाई मशीन खरीद कर काम को विस्तार देना चाहती हैं वहीं पूनम देवी का कहना है कि 10 हजार से दुकान की शुरुवात करुँगी. रूपा देवी कहती हैं कि अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर का छोटा काम शुरू कर आसपास की महिलाओं को प्रशिक्षण और सेवा दोनों प्रदान करना चाहती हैं।

डॉ. गार्गी ने योजना में लगे सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि योजना का कार्य ससमय और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए, किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में महिलाएं प्रखंड और जिला स्तर पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जाँच में दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने यह भी कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लगे सभी कर्मी सक्रिय और सतर्क रहें ताकि लाभार्थियों तक सुविधा पहुंच सके।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। आवेदन निःशुल्क है और केवल ग्राम संगठन द्वारा वितरित प्रपत्र ही मान्य होंगे। शहरी क्षेत्र की महिलाएं क्षेत्रीय संगठन में आवेदन कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जो महिलाएं अभी समूह से नहीं जुड़ी हैं, वे पहले फॉर्म-2 भरकर समूह से जुड़ रही हैं।

राजा सागर ने बताया कि जिले में 10 जागरूकता वाहन ऑडियो-वीडियो के माध्यम से गांव-गांव जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी दे रहे हैं। रोजाना प्रचार अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी। राज्य और जिला स्तर के अधिकारी प्रखंडों में सहयोग कर रहे हैं, जिससे महिलाओं में उत्साह और भागीदारी बढ़ रही है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *