• बहेड़ी में दुसरे दिन भी अनशन जारी…
दरभंगा: बहेड़ी मुख्यालय के धारणा स्थल पर मिथिला विकाश संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला यादव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहा!

अनशनकारी अजीत कुमार, विकास फूल, पितांबर यादव उर्फ हिरो का हालात बिगड़ता जा रहा है लेकिन सिर्फ चिकित्सा प्रभारी हवा-हवाई देकर चले गए, अन्य कोई सम्बंधित पदाधिकारी मिलने तक नहीं आया है
1.बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायत में भीषण पेयजल संकट से मुक्त कराया जाय एवं दोषी जूनियर इंजीनियर को तुरंत निलंबित किया जाय
2.गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पिपल पेड़ तक सड़क निर्माण कराया जाय और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण अभिलंब कराया जाए।
3.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में लगे एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन सुचारु रूप से चालू किया जाय।
मिथिला विकास संगठन के संगठन प्रभारी अजित कुमार ने कहा – प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी अनशन स्थल पर पहुंच कर आश्वाशन दिए कि जल्द से जल्द मिथिला विकास संगठन की मांग को पूरा किया जाएगा मगर संगठन प्रभारी एवं अनशन कारी ने उनका एक भी नहीं सुना जब तक स्वास्थ्य केंद्र पर X- RAY और अल्ट्रासाउंड मशीन चालू ना हो जाए,
अनशन स्थल पर मौजूद अनशनकारी ने एक स्वर में आंदोलन का समर्थन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज होगा।
वहीं समाजसेवी कालीचरण यादव ने कहा कि अनशन का दूसरा दिन है लेकिन पानी, बिजली,पंखा, सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन भी बहाल नहीं हुआ है
रंजीत कुमार साहू ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन है। अगर प्रशासन तुरंत कार्रवाई नहीं करता, तो यह संघर्ष और व्यापक होगा। हमारे समाज का सबसे वंचित तबका हर रोज परेशानी झेल रहा है। पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा से हमें वंचित रखना सीधा अन्याय है, और इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”
विकास फूल ने कहा सड़क और पुल बनने से शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों में क्रांति आएगी। आज बच्चे और मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मौके पर संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने भोला यादव ने कहा यह लड़ाई सिर्फ बहेड़ी प्रखंड की नहीं बल्कि पूरे मिथिला की अस्मिता और सम्मान की है। जब तक नल-जल योजना पारदर्शी नहीं होगी और सड़क-पुल नहीं बनेगा, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं पर आंख मूंदकर बैठी है। हमें अधिकार दिलाने के लिए अगर लंबे समय तक भी अनशन करना पड़े, तो हम तैयार हैं।”
मौके पर समाजसेवी कालीचरण यादव, भोला यादव, रंजीत कुमार यादव, नीतीश कुमार यादव, श्री नारायण यादव, राज कुमार यादव, जामून यादव, अरविंद कुमार यादव, आलोक कुमार, नवल किशोर यादव, कमल किशोर, रंजीत साहु, सतेंद्र यादव, पंकज महतो, जीबछ मांझी, सुरेश राम, सहित दर्जनों लोग मौजूद
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal