जनता दरबार में ,कई मामलों का किया त्वरित समाधान…
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आए परिवादियों की समस्याओं को बड़े ही धैर्यपूर्वक सुना और किये निवारण ।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का त्वरित समाधान किया,जबकि अन्य आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में आज हर घर नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण विकास, तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी समस्याओं का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से करें ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनता दरबार में जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मौके पर ही कई आवेदनों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, सहायक नोडल आईटी कोषांग पुजा चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal