Breaking News

 दरभंगा जिले में संचालित बाल देख-रेख संस्थान का किया गया औचक निरीक्षण… 

दरभंगा जिले में संचालित बाल देख-रेख संस्थान का किया गया औचक निरीक्षण…

 

दरभंगा  – किशोर न्याय (बालकों के देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 यथा -संशोधित, 2021 के धारा -54 के अन्तर्गत गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा दरभंगा जिले में संचालित बाल देख-रेख संस्थान यथा- पर्यवेक्षण गृह, वृहद आश्रय गृह में संचालित बालक गृह यूनिट – 01, बालक गृह यूनिट – 02 एवं बालिका गृह यूनिट -01 तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पर्यवेक्षण गृह में 76 विधि-विवादित किशोर, बालक गृह यूनिट – 01 में 44 बालक, बालक गृह यूनिट – 02 में 18 बालक एवं बालिका गृह यूनिट – 01 में 53 बालिकाएं तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 06 (06 वर्ष से कम आयु के) बच्चे आवासित पाए गए।

निरीक्षण समिति द्वारा इन आवासितों के सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वासन की समीक्षा की गई।

गृह की साफ-सफाई एवं आवासितों को दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सभी आवासितों को नियमानुसार गुणवतापूर्ण भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश जिला निरीक्षण समिति द्वारा किया गया।

पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा हेतु 03 -12 का सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कार्य जाने किशोरों के शिक्षा हेतु शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की अनुशंसा की गई।

वृहद आश्रय गृह में संचालित गृहों में आवासित की सुरक्षा हेतु नियमानुसार सुरक्षा बल उपलब्ध कराए जाने, परिसर में सीसीटीवी कैमरे के अधिष्ठान, शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किए जाने की अनुशंसा की गई।

विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों के माता पिता/अभिभावक का पता लगाकर उन्हें सौंपे जाने तथा अनाथ बच्चों को नियमानुसार दत्तक ग्रहण में दिए जाने की अनुशंसा की गई।

जिला पदाधिकारी, दरभंगा की अध्यक्षता में उक्त समिति का गठन किया गया है तथा जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जिले के सभी बाल देख रेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया है।

जिला निरीक्षण समिति के सदस्य के रूप में निरीक्षण के समय जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री के एन सादा, NCDO-सह- प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ सतेंद्र कुमार मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)श्री कुमार धर्मेंद्र सिंह, सहायक निदेशक जिला बल संरक्षण इकाई  अनिमेष कुमार चंद्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा)  नीतेश कुमार, सदस्य, किशोर न्याय परिषद, श्रीमती आराधना कुमारी एवं अध्यक्ष , बाल कल्याण समिति डॉ कुमारी गुंजन उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *