Breaking News

 • बहेड़ी में जल संकट, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क निर्माण की माँग हेतु तीसरे दिन भी अनशन जारी… 

 

• बहेड़ी में जल संकट, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क निर्माण की माँग हेतु तीसरे दिन भी अनशन जारी…

 

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित धारणा स्थल पर मिथिला विकाश संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला यादव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहा!

अनशनकारी अजीत कुमार, विकास फूल, पितांबर यादव उर्फ हिरो

 

अनशन के तीसरा दिन वीडियो सीईओ, अस्पताल प्रभारी अनशन स्थल पर पहुंच कर सभी मांग पर वार्ता किया, लेकिन अनशनकारी ने एक शब्द में कहा जब तक दोषी जूनियर इंजीनियर को निलंबित एवं अन्य मुद्दे पर कार्य प्रारंभ नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा

 

1.बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायत में समाजसेवी, मिडिया कर्मियों की उपस्थित में सर्व कराकर भीषण पेयजल संकट से मुक्त कराया जाय एवं दोषी जूनियर इंजीनियर को तुरंत निलंबित किया जाय

 

2.गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पिपल पेड़ तक सड़क निर्माण कराया जाय और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण अभिलंब कराया जाए।

 

3.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में लगे एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन सुचारु रूप से चालू किया जाय।

 

वहीं समाजसेवी कालीचरण यादव ने कहा कि अनशन का तीसरा दिन है लेकिन पानी, बिजली,पंखा, सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन भी बहाल नहीं हुआ है

 

 

मौके पर समाजसेवी कालीचरण यादव, भोला यादव, रंजीत कुमार यादव, नीतीश कुमार यादव, मनीष कुमार, राजीव झा, राज कुमार यादव, जामून यादव,नवल किशोर यादव, कमल किशोर, रंजीत साहु, सतेंद्र यादव, पंकज महतो, जीबछ मांझी, सुरेश राम, रंजू देवी, आरती देवी, सीता देवी, सुरेंद्र दास, शंकर लालदेव, चंदन कुमार झा, राजेन्द्र पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *