Breaking News

दरभंगा नदी थाना उजुवा का आज हुआ विधिवत उद्घाटन…. 

 

दरभंगा नदी थाना उजुवा का आज हुआ विधिवत उद्घाटन….

 

दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत नदी थाना उजुवा का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के संयुक्त कर-कमलों से हुई।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नदी थाना के आरंभ होने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि यह थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने थानाध्यक्ष को जनसहयोग के साथ कर्तव्य पालन की सलाह दी। यह नया थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा तथा आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *