Breaking News

फिर जलमग्न हुआ सीएम साइंस कॉलेज 

फिर जलमग्न हुआ सीएम साइंस कॉलेज

 

यहां चल रहे स्नातक द्वितीय सेमेस्टर एवं सीए की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

एक बार फिर हुई कुछ घंटों की बारिश ने सोमवार को दरभंगा नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। इस बारिश ने कुछ घंटों में ही ऐसा कहर बरपाया कि ना सिर्फ शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए, बल्कि स्वयं नगर निगम कार्यालय और इससे से सटा सी. एम. साइंस कालेज फिर एकबार इसमें तैरता नजर आया और नगर निगम के दावों को इस बेमौसमी बरसात ने कुछ घंटों में ही धो डाला। सी. एम. साइंस कॉलेज की हुई इस बतदतर स्थि में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां फिलहाल स्नातक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर एवं सीए की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें सोमवार को परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों एवं काॅलेज के छात्र-छात्राओं सहित परीक्षार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रविवार की देर रात हुई बारिश से परिसर में घुटने भर पानी जमा हो गया है और इसने महाविद्यालय प्रशासन की चिंता की लकीरें काफी बढ़ा दी। महाविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों में पानी घुस गया जिससे कार्यालय काफी अस्त व्यस्त हो गया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन से महाविद्यालय परिसर में लगातार हो रहे जलजमाव के निदान करने का बार-बार अनुरोध करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर के चारों ओर स्थित नालों को अनधिकृत रूप से अतिक्रमित कर लिए जाने के कारण महाविद्यालय को करीब सालों भर जलजमाव की अनचाही समस्या से जूझना पड़ता है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन से इस बाबत बार-बार अनुरोध करने के बाद भी नतीजा अब तक शून्य हैं।

उन्होंने कहा कि नालों के समुचित सफाई के मामले में नगर निगम की यदि आगे भी ऐसी ही उदासीनता बनी रही, तो आगे की स्थिति और भी भयावह होने वाली है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित नालों के निरीक्षण का कार्य बार-बार अनुरोध करने के बाद भी अधिकारी सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को अनचाहे जलजमाव की समस्या से बार-बार जूझना पड़ता है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *