Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई   

 

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

 

दरभंगा   सबका सम्मान -जीवन आसान के तहत जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम  । जिलाधिकारी ने कई आवेदनों पर सुनवाई की।

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए ।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 26 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पंचायत सरकार भवन निर्माण, अतिक्रमण मुक्ति, धान अधिप्राप्ति, राजस्व संग्रहण से संबंधित शिकायतें तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

• जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही आगत नागरिकों को आधारभूत सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

 

 

 

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *