Breaking News

• 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक… 

 

• 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक…

 

• नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने का निर्देश।

आगामी  80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह  के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी संबंधित विभागों को समारोह को  गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण एवं आकर्षक  ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी को समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी को चयनित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कराने तथा इसके लिए विकास मित्र एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

कार्यपालक अभियंता (भवन) को नेहरू स्टेडियम का मैदान समतल कराने तथा जल-जमाव एवं कीचड़ से पूरी तरह मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यपालक अभियंता (भवन) एवं नगर आयुक्त को पोलो मैदान की समुचित साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रगान की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रभात फेरी के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उन्होंने निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर छात्राओं के माध्यम से निर्धारित समय पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाए।

 

समारोह स्थल पर पेयजल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था नजारत शाखा के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं माल्यार्पण की व्यवस्था करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि  सांसद,  विधायक, जनप्रतिनिधियों, वरीय अधिकारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को ई-आमंत्रण पत्र (ई-कार्ड) के माध्यम से आमंत्रित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में पूरी गरिमा,अनुशासन एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, डीपीओ आईसीडीएस  चांदनी सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी आशीष अमन,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बहेड़ी खंड के डुमरी गांव में “युवा संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न 

🔊 Listen to this राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बहेड़ी खंड के डुमरी गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *