Breaking News

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बहेड़ी खंड के डुमरी गांव में “युवा संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बहेड़ी खंड के डुमरी गांव में “युवा संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न

 

: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दरभंगा के तत्वावधान में बहेड़ी खंड अंतर्गत डुमरी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में “युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा एवं कल्याणी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रोहन जी थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभा कान्त जी द्वारा “हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें” गीत की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने युवा संवाद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत एवं परिचय कराया।

 

मुख्य अतिथि रोहन जी ने “भारत विश्वगुरु कैसे था और कैसे बनेगा” विषय पर उद्बोधन दिया। तत्पश्चात उन्होंने *”पंच परिवर्तन”* पर युवाओं से संवाद किया। पंच परिवर्तन के अंतर्गत *सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वावलंबी जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध* जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समाज से भेदभाव एवं छुआछूत को समाप्त करना होगा। उन्होंने आग्रह किया कि जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर उपहार स्वरूप पौधे एवं प्रेरणादायक पुस्तकें भेंट की जाएं। “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे ग्रहण करेगा वही समाज में आगे बढ़ेगा” – इस कथन से उन्होंने सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शारदा एवं कल्याणी जी ने मुख्य अतिथि को संघ की “यात्रा : संगठन एवं सेवा के 100 वर्ष” पुस्तक एवं पत्रक भेंट किए। प्रभा कान्त जी ने भी शारदा एवं कल्याणी जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में पत्रकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितजनों को *पंच परिवर्तन के 10 संकल्प* दिलाए गए:

*पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध एवं स्वाभिमान, मातृभाषा सम्मान, वरिष्ठजन सम्मान, नागरिक कर्तव्य पालन, स्वदेशी अपनाना, सामाजिक समरसता, सेवा एवं सहयोग, स्वास्थ्य एवं अनुशासन तथा राष्ट्र प्रथम*।

सभी ने सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *