Breaking News

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

 

• 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

 

 

• जिले के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों द्वारा भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति संध्या 6:30 बजे से किया जाएगा…

 

 

• बिहार दिवस के अवसर पर अपराह्न 12:35 बजे प्रोन्नति,नियोजन एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण

दरभंगा -बिहार दिवस-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा,तैयारी एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी,लहेरियासराय, दरभंगा में प्रातः 11:30 बजे 22 मार्च, 2026 को बिहार दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग,बिहार सरकार, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन,डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन,विभिन्न विभागों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है।

• दरभंगा जिले के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों द्वारा भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति संध्या 6:30 बजे से किया जाएगा।

• साथ ही बिहार दिवस के अवसर पर अपराह्न 12:35 बजे प्रोन्नति,नियोजन एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

 

 

 

 

 

• जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी प्रातः 8:30 बजे का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जन-जन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हो सके।

उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों एवं गलियों में प्रतिमाओं की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च 2026 प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी,लहेरियासराय में किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति प्रेक्षागृह परिसर में की गई है।

 

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *