ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल स्व. सीताराम सहनी की धर्मपत्नी स्व. जानकी देवी की 19वीं पुण्यतिथि शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर आवासीय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. जानकी देवी की स्मृति को चिरस्थायी बनाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि हर साल पुण्यतिथि पर पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा रखा जाएगा।
इस मौके पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि,
_”स्व. जानकी देवी सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली महिला थीं। आज उनके नाम पर पौधा लगाकर हमने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। एक पौधा लगाना, एक जीवन बचाना है। पुण्यतिथि पर सिर्फ बातें नहीं, धरती माँ को हरा करना ही असली श्रद्धांजलि है।”_
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal