30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन 

30 अगस्त, 2026 को होगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजन

 

• यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की पंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

 

• आगामी 25 जुलाई को संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर, दरभंगा में होगा ‘स्वास्थ्य जागरूकता शिविर’ का आयोजन

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक कल्ब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में बेला पब्लिक स्कूल, दरभंगा के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें डॉ बी के मिश्रा, प्रो ब्रजमोहन मिश्र, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ ओमप्रकाश, प्रो मधु रंजन प्रसाद, डॉ आर एन चौरसिया, राघवेन्द्र कुमार, मनोरंजन कुमार अग्रवाल, डॉ एम एच खान ‘राजू’, रतन कुमार खेरिया, श्रवण कुमार बैरोलिया, दीपक कुमार सिन्हा, हीरा झा, अभय कुमार कश्यप, अमरनाथ साह, रामबाबू साह, डॉ विनोद साह आदि उपस्थित हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 जुलाई को संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर, दरभंगा में “स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” का आयोजन किया जाएगा, जिसके संयोजक क्लब के हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश होंगे। डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि इस शिविर में आंख एवं दांत शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं वार्षिक कार्यक्रम “राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता” का आयोजन दरभंगा क्लब, लहेरियासराय में 30 अगस्त (रविवार), 2026 को किया जाएगा, जिसमें दरभंगा के लगभग 17 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के संयोजक राघवेन्द्र कुमार तथा सदस्य के रूप में हीरा झा एवं अभय कुमार कश्यप होंगे। सदस्यों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधान सचिव प्रो मधु रंजन प्रसाद ने किया।

Check Also

इंटरनेशनल कौन्फ्रेन्स में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने लहराया बिहार का परचम

🔊 Listen to this इंटरनेशनल कौन्फ्रेन्स में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने लहराया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *