Breaking News

इंटरनेशनल कौन्फ्रेन्स में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने लहराया बिहार का परचम

इंटरनेशनल कौन्फ्रेन्स में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने लहराया बिहार का परचम

आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित तथा विज्ञान एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने को कटिबद्ध पथ निर्माण विभाग , बिहार के अधीक्षण अभियंता ,बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव एवं इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के पूर्व उपाध्यक्ष डा सुनील कुमार चौधरी ने चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना के आडिटोरियम, में सेन्टर औफ पब्लिक पौलिसी, सीआईएमपी, पब्लिक फाइनेंस रिसर्च क्लस्टर, एंड्र्यू यन्ग स्कूल औफ पब्लिक स्टडीज,जौर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के संयुक्त सहयोग एवं नीति आयोग, भारत सरकार के समर्थन से आयोजित चौथे इंटरनेशनल कौन्फ्रेन्स ओन पब्लिक पौलिसी एण्ड मैनेजमेंट में शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि विकास ऐसा हो जो विनाश से बचायें, विकास ऐसा हो जो पर्यावरण को बचायें।उनके शोध पत्र का विषय था- -क्लाइमेट चेन्ज,इन्वायरनमेंट एडप्टेसन एण्ड सस्टेनेबिलिटी-ए होलिस्टीक एप्रोच टूवार्ड्स क्लाइमेट रिजिलिएन्स।डा चौधरी ने जलवायु परिवर्तन का सामाजिक असमानता पर पड़ने वाले प्रभाव, इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे उपाय एवं क्लाइमेट रिजिलिएन्ट समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए होलिस्टीक एप्रोच पर विस्तार से चर्चा की।मानव केंद्रित दृष्टिकोण के परिप्रेक्ष्य में क्लाइमेट रिजिलिएन्स ,इन्वायरनमेंट,एडप्टीव एवं मीटिगेटीव एप्रोच की व्याख्या, एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर बड़े ही रोचक ढंग से प्रकाश डाला। प्रस्तुतीकरण की शुरुआत करते हुए उन्होने बिल्ट इन्वायरनमेंट एवं सस्टनेबल डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से चर्चा की ।उन्होने प्रूफ, रेसिस्टेन्ट एवं रेजिलिएन्ट स्ट्रक्चर के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि सस्टनेबल एवं रेजिलिएन्ट निर्माण एवं प्रबंधन न केवल सस्ता है बल्कि ड्यूरेबल एवं पर्यावरण के अनुकूल भी है ।उन्होने क्लाइमेट रिजिलिएन्ट इन्वायरनमेंट के निर्माण में स्मार्ट मैटिरियल ,इनोवेटिव,कौस्ट इफेक्टिव, इन्वायरनमेंट फ्रेंडली, क्लाइमेट रिजीलिएन्ट एवं डिजास्टर रिजीलिएन्ट टेक्नोलॉजी/मैटिरियल के प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया ।उन्होंने सस्ता एवं पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर बड़े ही सहज-सरल एवं रोचक ढंग से प्रकाश डाला । साथ ही कौस्ट इफेक्टिव, इको फ्रेंडली, क्लाइमेट रिजीलिएन्ट एवं डिजास्टर रिजीलिएन्ट रूरल हाउस निर्माण के तकनीक की व्याख्या बड़े ही रोचक ढंग से की ।उन्होने बताया कि अगर डिजास्टर रेजिलिएन्ट निर्माण एवं प्रबंधन करना है तो बैम्बु,जुट एवं प्लास्टिक के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा ।डॉ चौधरी ने बताया कि भारत एक बहुआपदा प्रवण देश है जहां सस्टनेबल क्लाइमेट रिजिलिएन्ट इन्वायरनमेंट की परिकल्पना को साकार करने के लिए इन्टिग्रेटेड एप्रोच अपनाने की जरूरत है।इसके लिए समाज में लोगो को जागरूक करना होगा। डा चौधरी ने निर्माण कार्य में अभिकल्प एवं मटेरियल के विशिष्टयो एवं प्रबंधन नीतियों में बदलाव की जरूरत की जोरदार वकालत की एवं इस दिशा में शोध को बढ़ावा देने की जरूरत बताई ।उन्होने सस्टनेबल बिल्ट इन्वायरनमेंट के लिए डिजास्टर रेजिलिएन्ट निर्माण एवं प्रबंधन में नैनोटेक्नोलॉजी, बायो कंक्रीट, ग्रीन कंक्रीट एवं बायो इन्जिनियरिन्ग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होने बताया कि ऐसे पौधों को लगाने की जरूरत है जो कार्बन डाई ऑक्साइड का शोषण कर सके।

 

उन्होंने स्थानीय शासन को मजबूत बनाने, संस्थागत क्षमता बढ़ाने, समावेशी नीति निर्माण, जलवायु परिवर्तन,सतत विकास व विकसित बिहार की बारिकियों एवं उसके लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने लिए तकनीक आधारित, समावेशी और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी शासन व्यवस्था जरूरी है।

 

उन्होने बताया कि क्लाइमेट रिजीलिएन्ट एण्ड डिजास्टर रिजीलिएन्ट निर्माण एवं प्रबंधन पर समाज के हर तबके को जागरूक करने के अभियान को एक आन्दोलन का रूप देकर पूरा देश में फैलाने की जरूरत है ।डा चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा समाज के विभिन्न स्टेकहोल्डर को बड़े पैमाने पर आपदा प्रबंधन एवं आपदा रोधी भवन निर्माण पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं आपदा रोधी भवनों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डा चौधरी अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़कर विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए इनोवेटिव,डिजास्टर रेजिलिएन्ट एवं कौस्ट इफेक्टिव टेक्नोलॉजी को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे है ।डा चौधरी ने अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल एवं कान्फ्रेस में 235 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं एवं उन्हें 28 अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है । उन्होंने अपनी बात इन पंक्तियों के साथ समाप्त की-

“हम लोग हैं ऐसे दीवाने, तकनीक बदलकर मानेंगे।

मंजिल को पाने निकले हैं, मंजिल को पाकर मानेंगे।।

अन्त में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

• DM की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों को लेकर हुई विस्तृत समीक्षात्मक बैठक 

🔊 Listen to this • DM की अध्यक्षता में  राजस्व कार्यों को लेकर हुई विस्तृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *