Breaking News

दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

दरभंगा के केवटी में वरिष्ठ नागरिकों ने लगाया धमकी और उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

दरभंगा। जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव में वरिष्ठ नागरिकों विनयकांत ठाकुर 74 वर्षीय रिटायर बैंक अधिकारी ने कुछ लोगों पर लगातार धमकी देने, उत्पीड़न करने और कानूनी कार्रवाई वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उन्हें लगातार भय के माहौल में जीना पड़ रहा है।

 

पीड़ितों के अनुसार, पूर्व में दर्ज एफआईआर संख्या 45/14 में चार लोगों को नामजद किया गया था। उनका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी पक्ष और उनके परिजन लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

 

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी पक्ष ने उनकी निजी भूमि में प्रवेश कर एक पेड़ काट दिया और दोबारा जान-माल की धमकी दी। इस घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 142/26 दर्ज कराई गई है।

 

शिकायत में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें आनंद ठाकुर, ध्रुव कांत ठाकुर, ममता ठाकुर, मयंक ठाकुर, प्रवीण ठाकुर और बिपिन ठाकुर शामिल हैं।

 

पीड़ितों का कहना है कि मामले में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति अपने पत्नी के साथ गांव छोड़कर दरभंगा शहर में रहने को मजबूर है । उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

• दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ  • डीएम ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ 

🔊 Listen to this • दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *